घायल व भूखा शेर

एक समय की बात हैं कि जंगल में एक शेर रहता था। वह बहुत ही आलसी व चोर प्रवति का था। उसे शिकार करके खाने से अधिक दुसरो का शिकार छीनने व चोरी करके खाने में बहुत ही मज़ा आता था। एक दिन उसने शियार के एक बड़े से झुण्ड से शिकार छीनना चाहा जिसमे वह काफी घायल हो गया अब उस का दौड़ना भी संभव न रहा। वह लंगड़ाकर मुश्किल से चलता। शेर के लिए तो शिकार करने के लिए दौड़ना जरूरी होता है। इसलिए वह कई दिन कोई शिकार न कर पाया और भूखों मरने लगा।

घायल व भूखा शेर किसी घायल अथवा मरे हुए जानवर की तलाश में जंगल में भटकने लगा। यहां भी किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। कहीं कुछ हाथ नहीं लगा।

धीरे-धीरे पैर घसीटता हुआ वह एक गुफा के पास आ पहुंचा। गुफा गहरी और संकरी थी, ठीक वैसी जैसे जंगली जानवरों के मांद के रुप में काम आती हैं। उसने उसके अंदर झांका मांद खाली थी पर चारों ओर उसे शियार के पंजो के निशान दिखाई दिए। शेर चुपचाप दुबककर बैठ गया ताकि उसमें रहने वाला जानवर लौट आए तो वह दबोच ले।

सचमुच उस गुफा में सियार रहता था, जो दिन को बाहर घूमता रहता और रात को लौट आता था। उस दिन भी सूरज डूबने के बाद वह लौट आया। सियार काफी चालाक था। हर समय चौकन्ना रहता था।

उसने अपनी गुफा के बाहर किसी बड़े जानवर के पैरों के निशान देखे तो उसे शक हुआ कि कोई शिकारी जीव मांद में उसके शिकार की आस में घात लगाए न बैठा हो। उसने अपने शक की पुष्टि के लिए सोच विचार कर एक चाल चली। गुफा के मुहाने से दूर जाकर उसने आवाज दी “गुफा! ओ गुफा।” गुफा में चुप्पी छाई रही उसने फिर पुकारा “अरी ओ गुफा, तू बोलती क्यों नहीं?”

भीतर शेर दम साधे बैठा था। भूख के मारे पेट कुलबुला रहा था। उसे यही इंतजार था कि कब सियार अंदर आए और वह उसे पेट में पहुंचाएं। इसलिए वह उतावला भी हो रहा था। सियार बोला “ओ गुफा! रोज तू मेरी पुकार के जवाब में मुझे अंदर बुलाती है। आज चुप क्यों है? मैंने पहले ही कह रखा है कि जिस दिन तू मुझे नहीं बुलाएगी, उस दिन मैं किसी दूसरी गुफा में चला जाऊंगा। अच्छा तो मैं चला।”

यह सुनकर शेर हड़बड़ा गया। उसने सोचा शायद गुफा सचमुच सियार को अंदर बुलाती होगी। यह सोचकर कि कहीं सियार सचमुच न चला जाए, उसने अपनी आवाज बदलकर कहा “सियार राजा, मत जाओ अंदर आओ न। मैं कब से तुम्हारी राह देख रही थी।”

सियार शेर की आवाज पहचान गया और उसकी मूर्खता पर हंसता हुआ वहां से चला गया और फिर लौटकर नहीं आया। मूर्ख शेर उसी गुफा में भूखा-प्यासा मर गया।

सीखः विवेक व बुद्धिवान व्यक्ति जीवन में कभी धोखा नहीं खाता।

Share with us : Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *